Big Breaking : मुठभेड़ में मेरठ का 25 हजार का इनामी गोकश...

0

             प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अलीगढ़


जिले के जवां थाने की बरौली चौकी के पास नगला राय सिंह के जंगल में शुक्रवार देर रात गोकुशी कर रहे गोकशों से पुलिस से मुठभेड़ हो गई। 


अचानक दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हाे गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई है।


जवां एसओ अभय शर्मा के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग नगला रायसिंह के जंगल में गोकुशी कर रहे हैं। बरौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार, दारोगा मोनू यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। गोलीबारी से क्षेत्र के लोग घबरा गए। इस दौरान पैर में गोली लगने से मेरठ के मंडावली थाना क्षेत्र के अजरारा निवासी फिरोज घायल हाे गया।


इस बीच, मौके का फायदा उठाकर उसके पांच साथी भागने में सफल रहे। इस आपाधापी में गिरने से एक दारोगा जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके से दो जिंदा गोवंश, तीन छुरा एवं तीन तमंचा बरामद किया है। 


पकड़ा गया आरोपी पेशेवर गोकश है। उसके खिलाफ अलीगढ़ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। जवां से उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top