Balliya Update : प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक सुरेंद्र सिंह की लगाई क्लास

0

  • प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लखनऊ में हुई विधायक से मुलाकात

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बलिया

जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह दुर्जनपुर हत्याकांड को आरोपियों के पक्ष में खड़े हैं। अनर्गल बयानबाजी भी कर रहे हैं।
इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक को लखनऊ तलब किया था।

रविवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी क्लास लगाई। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई। कहा, गैरजिम्मेदारा बयानों से पार्टी और सरकार की छवि खराब हो रही है।


वहीं, विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी है। उन्हें बताया कि आरोपियों को बचाने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की हे। विधायक सुरेंद्र सिंह ने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है।


दरअसल, जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के बाद आरोपी के समर्थन में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह दमदारी से खड़े हैं। लगातार बयानबाजी भी कर रहे थे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें लखनऊ बुलाया था। 


विधायक से बात की गई तो उन्होंने जिले से बाहर जाने की बात स्वीकारी, लेकिन कहां जा रहे हैं यह नहीं बताया। इस बीच, अफवाह उड़ी कि दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के समर्थन को लेकर समर्थकों में नाराजगी है। इस गंभीरता से लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ तलब किया है।


आमरण अनशन की धमकी


विधायक शनिवार को आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के परिवार की महिलाओं को लेकर पहले रेवती थाने और फिर जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे। वहां विधायक ने कहा कि अगर दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आमरण अनशन करूंगा। जीवन का अंत कर दूंगा। इस वजह से प्रदेश नेतृत्व नाराज था।


मुख्य आरोपी धीरेंद्र गिरफ्तार


दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी 75 हजार का इनामी धीरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


शनिवार सुबह नामजद 75-75 हजार के इनामी संतोष यादव और अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने धीरेंद्र के भाई नरेंद्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस ने हनुमानगंज निवासी मुन्ना यादव, राजप्रताप यादव एवं दुर्जनपुर के राजन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


डीआईजी आजमगढ़ सुभाषचंद दुबे ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए, गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई होगी। संपत्ति जब्त की जाएगी।


ये है मामला


जिले के रेवती थाने के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन को लेकर दो पक्ष में हंगामा हो गया। इस दौरान देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धीरेंद्र की फायरिंग से 45 वर्षीय जयप्रकाश पाल की मौत हो गई। ईंट पत्थर और लाठी-डंडों से 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह, 45 वर्षीय आराधना सिंह, 40 वर्षीय आशा सिंह, 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह, 50 वर्षीय अजय सिंह और 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top