बलिया Update : मनबढ़ों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

0

                                                   प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बलिया
जिले की बैरिया तहसील में भूमि विवाद के मामले में सोमवार को सुनवाई के लिए बाइक से तहसीलदार कार्यालय जा रहे 30 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र चंद्र भूषण सिंह निवासी पश्चिम टोला थाना बैरिया को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी।

 गोली चंदन के पेट में लगी। गोली लगने से चंदन गिर पड़े। दर्द और रक्त स्राव होने की वजह से छटपटाने लगे। इस बीच, मौका पाकर हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल चंदन को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। उनकी स्थिति गंभीर को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी घायल को बीएचयू स्थित सर सुंदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गौरतलब है कि डॉ.लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली थी। उसी जमीन के विवाद की सुनवाई के लिए  विद्यालय की प्रबंधक शकुंतला देवी के पुत्र ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ चंदन सिंह तहसील जा रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए हमलावरों ने चंदन सिंह पर गोली चला दी।

सोनबरसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि गोली चंदन के पेट में दाहिने तरफ लगी है। उनकी हालत चिंताजनक है। 
  
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जमीन पर यथास्थिति कायम रखने का संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top