Sushant Singh Rajput Case Updates : रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, एनसीबी कार्यालय में बितेगी रात

0

  • कोर्ट ने 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को हिरासत में भेजा

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


सुशांत सिंह राजपूत केस में आज एनसीबी ने बड़ा एक्शन लेते हुए रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती से पहले उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। उसे पुलिस आत्महत्या बता रही थी, जबकि सुशांत के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि इस केस की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। इसकी जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ साथ सीबीआई और ईडी भी लगी हुई हैं।


सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है। जिसमें अभिनेत्री के भाई शौविक भी शामिल है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती की पेशी जारी है। अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।


एनसीबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं दो बातें


एनसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए काफी इंतजार कराया। उसके बाद दफ्तर से बाहर आए ज्वाइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े दो बातें कह कर वापस चले गए। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 22 सितंबर तक रिया चक्रवर्ती को हिरासत में भेजा है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक रिया को आज यहीं रखा जाएगा। बुधवार सुबह उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।


रिया को सुबह भेजा जाएगा जेल


विशेष सरकारी वकील अतुल सर्पांडे ने बताया कि रिया को इस महीने की 22 तारीख तक के लिए भेजा जा रहा है। उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। मंगलवार रात वह एनसीबी कार्यालय में रहेंगी। बुधवार सुबह जेल भेजी जाएंगी। लोगों के बाहर जाने के बाद दफ्तर के गेट बंद कर दिए गए हैं। रिया को बुधवार को भायखला जेल ले जाया जाएगा।


सायन अस्पताल से निकलीं रिया चक्रवर्ती


रिया चक्रवर्ती की मेडिकल जांच पूरी हो गई है। ऐसे में अब रिया सायन अस्पताल से एनसीबी  ऑफिस के लिए निकल गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रैफिक की वजह से रिया को एनसीबी दफ्तर पहुंचने में वक्त लग सकता है। ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग भी देरी से हो सकती है।


गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत: मुथा अशोक जैन

एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने कहा, 'जैसा आप जानते हैं कि रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करके मेडिकल के लिए भेजा गया था। उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव रहा है। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में हमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले थे। हमने उन्हें गिरफ्तार किया है, इसका मतलब है कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।'


रिया की मेडिकल जांच पूरी


रिया चक्रवर्ती की मेडिकल जांच भी पूरी हो गई है। ऐसे में अब रिया को सायन अस्पताल से वापस एनसीबी के ऑफिस लाया जाएगा। बता दें कि रिया की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।


रिया चक्रवर्ती के वकील ने दायर की जमानत अर्जी


रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी है। याद दिला दें कि एनसीबी ने कहा कि वो रिया को रिमांड में लेने के लिए जरूरत नहीं है और वो अभिनेत्री की बेल का विरोध करेंगे।


रिया को जेल में बितानी पड़ सकती है रात

एनसीबी ने कहा है कि रिया को रिमांड में लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि वो न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। ऐसे में रिया बेल के लिए अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन एनसीबी ने कहा है कि वो बेल का विरोध करेंगे। चूंकि रिया पर जो आरोप लगे हैं वो काफी संगीन हैं और सेशन कोर्ट शाम को सात बजे के बाद बंद हो जाते हैं। ऐसे में रिया को आज की रात जेल में बितानी पड़ सकती है।



सुशांत को न्याय मिलेगा: गुप्तेश्वर पांडेय


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, '3 एजेंसी मामले में काम कर रही हैं। एक एजेंसी के कुछ नतीजे सामने आए, रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर इतना हंगामा हुआ। अभी तो ED का काम बाकी है, CBI का पूरा काम चल ही रहा है। मैं समझता हूं सुशांत को न्याय मिलेगा।' अभी तो कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं और रिया तो बहुत छोटी सी फ्राई हैं। कई बड़े बड़े नाम हैं, जो इसमें लिप्त हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर डीजीपी बिहार ने कहा कि पूरे देश को लग रहा था कि इस केस में काफी कुछ और बाहर आएगा। शुरू से लग रहा था कि इसमें कुछ छुपाया जा रहा है।



अपने ही बयानों से पलटीं रिया चक्रवर्ती


याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका ड्रग्स से कोई लेना देना नहीं रहा है। वहीं बाद में एनसीबी की पूछताछ में रिया ने इस बात को मान लिया कि वो ड्रग्स लेती थीं। वहीं रिया के कुछ चैट्स भी सामने आए थे जिसमें ड्रग्स से जुड़ी कुछ बातें भी की गई थीं।


नेपोटिज्म से ड्रग्स तक


गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद इस केस को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या करार दे दिया था। वहीं बाद में इस केस में नेपोटिज्म का मुद्दा आया। हालांकि केस में मोड़ तब आया जब बिहार में सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ एफआईआर करवाई। वहीं बाद में ये मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठे और बिहार पुलिस ने जांच शुरू की। मुंबई और बिहार पुलिस के बाद आखिराकार ये केस सीबीआई के पास आया और अब इस केस में ड्रग्स भी आ गया है।


सोशल मीडिया रिएक्शन


रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इस गिरफ्तारी से नाखुश भी नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top