Latest News:संघ प्रमुख स्वदेशी के जरिए जगाएंगे आत्मनिर्भरता की अलख

0

- स्टेशन से सीधे सिविल लाइंस स्थित क्षेत्र संघ चालक के आवास पहुंचे

- दो दिन प्रांत के पदाधिकारियों संग संघ की गतिविधियों पर करेंगे मंथन 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर :

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए अगले दो दिन काफी अहम होंगे। स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भरता का गूठमंत्र देने के लिए आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत यहां आए हैं। संघ की अलग-अलग गतिविधियों को और गति कैसे देनी है। उनमें कौन सी नई चीजों को शामिल करना है, इसकी जानकारी देंगे। 


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत बुधवार देर रात राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से कानपुर पहुंचे। उनकी ट्रेन निर्धारित समय से बीस मिनट पहले आई। यहां अगले दो दिन वे प्रांत पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।


बुधवार रात 9.20 बजे सर संघ चालक कानपुर पहुंचे हैं। स्टेशन पर संघ के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सिविल लाइंस स्थित क्षेत्र संघ चालक वीरेंद्र जीत सिंह के आवास पर लेकर पहुंचे, जहां कानपुर प्रवास के दौरान सर संघ चालक को रहना है। 


10 व 11 सितंबर को वह संघ की गतिविधियों में से पर्यावरण, ग्राम्य विकास, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और गो सेवा पर चर्चा करेंगे।

उनके लिए सुरक्षा की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। एक तरफ सुरक्षा बलों ने सिविल लाइंस स्थित आवास को पूरी तरह चेक किया। वहीं, पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। उनके पास किसी तरह से कोई ऐसा पदाधिकारी न पहुंचे, जिसका नाम पहले से तय ढाई दर्जन लोगों की सूची में शामिल नहीं हो। संघ के प्रांत सह प्रचार प्रमुख अनुपम के मुताबिक दो दिन की बैठक के बाद वह 12 सितंबर की सुबह लखनऊ जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top