![]() |
file photo |
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के विकास में के लिए उठाया एक और बड़ा कदम। यमुना एक्सप्रेस वे पर 1000 एकड़ में फिल्म सिटी का निर्माण होगा। बॉलीवुड के टॉप चेहरों संग सीएम योगी की चल रही बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर फिल्म सिटी के लिए जगह प्रस्तावित की गई है। वह यह भी बोले सिर्फ फिल्म सिटी तक सीमित नहीं रहेगा वर्ल्ड इलेक्ट्रिसिटी भी बनेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया भारत का नाम भारत शकुंतला पुत्र भरत के नाम पर पड़ा। उसी हस्तिनापुर के आसपास के क्षेत्र में हम फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे। गंगा और यमुना के बीच का यह हिस्सा यमुना एक्सप्रेस वे जो दिल्ली को आगरा से जोड़ता है उसके बीच में यह सड़क क्षेत्र में पड़ता है।
यह सिर्फ फिल्म सिटी तक सीमित ना रह कर वर्ल्ड इलेक्ट्रॉनिक सिटी भी होगी, और एक वर्ल्ड क्लास फाइनेंशियल सिटी भी हम वही प्रस्तावित करने जा रहे हैं जहां से हर आर्थिक गतिविधियों का संचालन कर सके।
बैठक में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां ने भाग लिया
मुख्यमंत्री मंगलवार को सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों से मुखातिब हुए और कहा, उत्तर प्रदेश अपनी इसी परंपरा को गति प्रदान करते हुए एक भव्य, आपकी जरूरतों को पूर्ण करने वाला दिव्य और सर्वसुविधायुक्त 'पूर्ण फिल्म सिटी' का विकास कर दुनिया को एक उपहार देगा। इसके विकास के लिए आप सभी के सुझावों का स्वागत है।
बैठक में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फिल्म सिटी घोषणा का स्वागत किया। राजू श्रीवास्तव, उदित नारायण, कैलाश खेर, मनोज जोशी, नितिन देसाई, अनूप जलोटा समेत कई लोग शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुपम खेर समेत अन्य कई फिल्मी हस्तियों ने बैठक में शिरकत की। सभी ने फिल्म सिटी बनाने के लिए सुझाव योगी सरकार को दिए।
इस संबंध में औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नोएडा, ग्रेटर नोएडा , और यमुना एक्सप्रेस के इलाके के प्रस्ताव मांगे गए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को विशेष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मॉडर्न सिटी की स्थापना करने का निर्णय लिया है। जिसके विकास में आगामी 50 साल की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा फिल्म इन्डस्ट्री ने हमारी भारतीय संस्कृत से विश्व जगत को परिचित कराया है। यह समाज का दर्पण है। ऐसे में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा इस दिशा में हमारे प्रयास अधिक सार्थक और व्यापक बन सके इसके लिए हम पूरे फिल्म जगत से सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं। संवाद के माध्यम से एक दूसरों की आवश्यकताओं को समझने और उसकी पूर्ति करने का अवसर प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों के सुझाव और अनुभवों का लाभ लेते हुए हम वैश्विक फिल्म जगत को एक नया विकल्प देने को तत्पर है।
बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुनवीर ने प्रस्तावित फिल्म सिटी के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे सेक्टर-21 में लगभग 1,000 एकड़ भूमि पर इसका विकास होगा। इसमें 220 एकड़ कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए आरक्षित होगा।
यह मथुरा वृंदावन से और आगरा से 100 किलोमीटर की दूरी पर है ।हम यहां फिल्म सिटी के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ 35 एकड़ में फिल्म सिटी पार्क भी विकसित करेंगे। यह क्षेत्र रेल और सड़क परिवहन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
एशिया का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट समीप ही है। यह भी शीघ्र तैयार हो जाएगा आगे इसे मेट्रो रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हाई स्पीड ट्रेन से भी जोड़ने की योजना है। इससे पहले अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने पिछले साढ़े 3 वर्ष के भीतर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की यात्रा से सभी को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म सिटी में वर्ल्ड क्लास सिविल व पब्लिक एमेनिटीज भी प्रस्तावित है। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे सर्वोत्कृष्ट डेडिकेटेड इंफोटेनमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाए। आने वाला समय ओटीटी व मीडिया स्ट्रीमिंग का है। इसके लिए हाई कैपेसिटी, वर्ल्ड क्लास डाटा सेंटर की स्थापना भी इंफोटेनमेंट जोन में की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति, सभ्यता और समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में जहां यह फ़िल्म सिटी विकसित करने का विचार है, वह भारत के ऐतिहासिक, पौराणिक इतिहास से सम्बद्ध है। यह हस्तिनापुर का क्षेत्र है। हमारे दिव्य-भव्य कुंभ से पूरी दुनिया आह्लादित है। फिल्म सिटी भी सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाली होगी।
if you have any doubt,pl let me know