Khas Khabar : कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं, बस जुनून होना चाहिए : देव सिंह

0

  • आएं जानें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने अभिनय के बल पर अलग पहचान बना चुके अभिनेता देव सिंह के बारे में


Khas Khabarभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने शानदार अभिनय के बल पर अलग पहचान बना चुके अभिनेता देव सिंह एक बार से फिर अपनी नई फिल्म जुगनू के जरिए अपने प्रशंसकों के बीच धूम मचाने आ रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार कस्बे के रहने वाले देव सिंह कामयाबी की सीढ़ी पर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।


फिल्म इंडस्ट्रीज में एक के बाद एक अवार्ड हासिल कर अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।


आज देव सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। देव सिंह फिल्मों में अक्सर खलनायक की भूमिका में नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बेहद सरल एवं सौम्य स्वभाव के हैं।


देव सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के जौनपुर और उत्तराखंड में अपनी नई फिल्म जुगनू की शूटिंग में व्यस्त हैं। देव मेहनती और प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं। देव सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत टीवी सीरियलों से हुई। उन्हें पहली बार भोजपुरी फिल्म दीवाना में एक सीन मिला था।


उन्होंने उसके बाद पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मेहनत व लगन और दमदार अभिनय के बूते उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उसके बाद दमदार अभिनय की वजह से एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आने लगे। हिंदी फिल्म "क्रिकेट" में अभिनेता देव सिंह एक अहम किरदार में नजर आए।


अभिनेता देव सिंह के दमदार अभिनय को देखकर मुंबई में हुए सबरंग फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल से सम्मानित किया गया।


देव ने दर्शकों और नए कलाकारों के लिए कहा कि मैंने एक सीन से शुरूवात की थी। उसके बाद यहां तक का सफर तय किया। इसलिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बस उसके लिए जुनून होना चाहिए।


देव का फिल्मी सफर


अब तक तमाम सुपरहिट फिल्मों में किरदार निभाया है। इसमें फिल्म सेहरा, डमरु, राज तिलक पवन राजा, सौगंध, जिगर, निरहुआ चलल ससुराल 2, इंडियन, हिम्मतवाला, छलिया, रब्बा इश्क ना होवे, बजरंग, राजा जाॅनी, पत्थर के सनम और हिंदी फिल्म किरकेट आदि प्रमुख हैं।Khas Khabar



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top