Covid-19 Update वाराणसी : अड़गड़ानंद महाराज को कोरोना

0

  • एपेक्स अस्पताल में भर्ती, महाराज का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी
  • एंटीजन जांच में आए थे निगेटिव, आरटी-पीसीआर की जांच में हुई पुष्टि

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, वाराणसी


Latest News:जिले में कोरोना वायरस (Covid-19)का कहर बढ़ता जा रहा है। अब साधु-महात्मा भी चपेट में आने लगे हैं। गुरुवार को परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज कोरोना (Covid-19)की चपेट में आ गए। गुरुवार दोपहर उनकी आरटी-पीसीआर से कराई गई जांच की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले महाराज की एंटीजन किट से हुई की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


महाराज के संक्रमित होने की पुष्टि एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि महाराज को सांस लेने में दिक्कत के चलते बुधवार को एपेक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। महाराज की तबीयत बुधवार को खराब हुई थी।


आश्रम के संतों के अनुसार उन्हें बुखार था। इसके बाद मिर्जापुर स्थित शक्तेशगढ़ आश्रम से इलाज के लिए वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी एपेक्स हॉस्पिटल जाकर महाराज की सेहत का हाल लिया। उन्होंने स्वामी जी से बातचीत भी की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


वहीं, वाराणसी में गुरुवार को भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को 164 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वाराणसी में अब कोरोना का आंकड़ा 8506 पहुंच चुका है। इसमें 143 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 6466 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 1897 हैं।Covid-19

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top