Breaking News : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, लालू प्रसाद बोले- आप इतनी दूर चले गए...

0

  • दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ली आखिरी सांस, राजद सुप्रीमो के थे बेहद करीबी

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। शनिवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा था। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. सिंह के निधन से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बेह आहत हुए हैं। उन्होंने शोक व्यक्त किया है।

लालू यादव ने कहा कि मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए। उन्होंने लिखा, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।

नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।'

प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?


डॉ. रघुवंश प्रसाद का जीवन परिचय


बिहार की वैशाली लोकसभा सीट से सांसद रहे रघुवंश प्रसाद का जन्म छह जून 1946 को वैशाली (मुख्यालय हाजीपुर) के शाहपुर में हुआ था। उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय से गणित में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। युवावस्था में उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना शुरू कर दिया था।


वर्ष 1973 में उन्हें संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का सचिव बनाया गया था। वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 1990 तक बिहार विभानसभा के सदस्य रहे थे। वर्ष 1977 से वर्ष 1979 तक उन्होंने बिहार के ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद उन्हें लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 1985 से वर्ष 1990 के दौरान वे लोक लेखांकन समिति के अध्यक्ष रहे। 


वर्ष 1990 में उन्होंने बिहार विधानसभा के सहायक स्पीकर का पदभार संभाला। वर्ष 1996 में पहली बार वे लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 1998 में वे दूसरी बार और वर्ष 1999 में तीसरी बार लोकसभा पहुंचे। इस कार्यकाल के दौरान वे गृह मामलों की समिति के सदस्य रहे।


वर्ष 2004 में डॉ. सिंह चौथी बार लोकसभा चुनाव जीत संसद पहुंचे। 23 मई 2004 से 2009 तक वे ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री रहे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लगातार पांचवी बार उन्होंने जीत दर्ज की, हालांकि 10 सितंबर 2020 को उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया था।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top