🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचाग

0

 

          Dharm:
⛅ दिनांक 02 सितम्बर 2020 

⛅ दिन - बुधवार

⛅ विक्रम संवत - 2077

⛅ शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - शरद

⛅ मास - भाद्रपद

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ तिथि - पूर्णिमा सुबह 0 9: 33 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

⛅ नक्षत्र - शतभिषा शा 06: 30 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद

⛅ योग - सुकर्मा दोपहर  2:0 8 तक तत्पश्चात धृति

⛅ राहुकाल - दोपहर 12: 0 0 से दोपहर 0 1: 30 तक 

⛅ *सूर्योदय - 0 5:4

⛅ सूर्यास्त - 18: 16 

⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में

⛅ *व्रत पर्व विवरण -भाद्रप पूर्णिमा,

 💥 *विशेष - पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।

               

🌷 श्राद्ध विशेष 🌷

🌞 पूर्वजों को पितर पक्ष में इस मंत्र के द्वारा सूर्य भगवान को अर्ध्य देने से यमराज प्रसन्न होकर पूर्वजों को अच्छी   जगह भेज देते हैं ।

🌷 ॐ धर्मराजाय नमः ।

🌷 ॐ महाकालाय नमः ।

🌷 ॐ म्रर्त्युमा नमः ।

🌷 ॐ दानवैन्द्र नमः ।

🌷 ॐ अनन्ताय नमः ।

             

🌷 पितृ पक्ष 🌷

🙏🏻 धर्म ग्रंथों के अनुसार, विधि-विधान पूर्वक श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। वर्तमान समय में देखा जाए तो विधिपूर्वक श्राद्ध कर्म करने में धन की आवश्यकता होती है। पैसा न होने पर विधिपूर्वक श्राद्ध नहीं किया जा सकता। ऐसे में पितृ दोष होने से कई प्रकार की समस्याएं जीवन में बनी रहती हैं। पुराणों के अनुसार, ऐसी स्थिति में पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर कुछ साधारण उपाय करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं।

➡  न कर पाएं श्राद्ध तो करें इनमें से कोई 1 उपाय, नहीं होगा पितृ दोष

🙏🏻 जिस स्थान पर आप पीने का पानी रखते हैं, वहां रोज शाम को शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे पितरों की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि वहां जूठे बर्तन कभी न रखें।

🙏🏻 सर्व पितृ अमावस्या के दिन चावल के आटे के 5 पिंड बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में बहा दें।

🙏🏻 गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गूगल के साथ घी, जौ, तिल व चावल मिलाकर घर में धूप करें।

🙏🏻 विष्णु भगवान के किसी मंदिर में सफेद तिल के साथ कुछ दक्षिणा (रुपए) भी दान करें।

🙏🏻 कच्चे दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में बहा दें। ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा।

🙏🏻 श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन कराएं या सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, सब्जी और दक्षिणा दान करें।

🙏🏻 श्राद्ध नहीं कर सकते तो किसी नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें। इससे भी पितृ दोष में कमी आती है।

🙏🏻 श्राद्ध पक्ष में किसी विद्वान ब्राह्मण को एक मुट्ठी काले तिल दान करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं।

🙏🏻 श्राद्ध पक्ष में पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें। इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं।

🙏🏻 सूर्यदेव को अर्ध्य देकर प्रार्थना करें कि आप मेरे पितरों को श्राद्धयुक्त प्रणाम पहुँचाए और उन्हें तृप्त करें।

पितृपक्ष में घर पर ही आसान तरीके से  प्रसन्न कर सकते है

पितृपक्ष में आप गया, गोदावरी तट और प्रयाग में श्राद्ध- तर्पण नहीं कर सकते हैं तो घर पर रहकर भी पितरों को खुश कर सकते हैं।

श्राद्ध और तर्पण - 

1 - श्राद्ध तिथि पर सूर्योदय से दिन के 12 बजकर 24 मिनट की अवधि के बीच ही श्राद्ध करें। 

2 - इसके लिए सुबह उठकर नहाएं, उसके बाद पूरे घर की सफाई करें। घर में गंगाजल और गौमूत्र भी छीड़कें। 

3 - दक्षिण दिशा में मुंह रखकर बांए पैर को मोड़कर, बांए घुटने को जमीन पर टीका कर बैठ जाएं। इसके बाद तांबे के चौड़े बर्तन में काले तिल, गाय का कच्चा दूध, गंगाजल और पानी डालें। उस जल को दोनों हाथों में भरकर सीधे हाथ के अंगूठे से उसी बर्तन में गिराएं। इस तरह 11 बार करते हुए पितरों का ध्यान करें। 

4 - घर के आंगन में रंगोली बनाएं। महिलाएं शुद्ध होकर पितरों के लिए भोजन बनाएं। श्राद्ध के अधिकारी व्यक्ति यानी श्रेष्ठ ब्राह्मण को न्यौता देकर बुलाएं। ब्राह्मण को भोजन करवाएं और  निमंत्रित ब्राह्मण के पैर धोने चाहिए। ऐसा करते समय पत्नी को दाहिनी तरफ होना चाहिए। 

5 - पितरों के निमित्त अग्नि में गाय के दूध से बनी खीर अर्पण करें। ब्राह्मण भोजन से पहले पंचबलि यानी गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटी के लिए भोजन सामग्री पत्ते पर निकालें।

6 - दक्षिणाभिमुख (दक्षिण दिशा में मुंह रखकर) होकर कुश, जौ, तिल, चावल और जल लेकर संकल्प करें और एक या तीन ब्राह्मण को भोजन कराएं। इसके बाद भोजन थाली अथवा पत्ते पर ब्राह्मण हेतु भोजन परोसें।

7 - प्रसन्न होकर भोजन परोसें। भोजन के उपरांत यथाशक्ति दक्षिणा और अन्य सामग्री दान करें। इसमें गौ, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, अनाज, गुड़, चांदी तथा नमक (जिसे महादान कहा गया है) का दान करें। इसके बाद निमंत्रित ब्राह्मण की चार बार प्रदक्षिणा कर आशीर्वाद लें। ब्राह्मण को चाहिए कि स्वस्तिवाचन तथा वैदिक पाठ करें तथा गृहस्थ एवं पितर के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करें।

8 - श्राद्ध में सफेद फूलों का ही उपयोग करें। श्राद्ध करने के लिए दूध, गंगाजल, शहद, सफेद कपड़े, अभिजित मुहूर्त और तिल मुख्य रूप से जरूरी है।

📖💐🙏🏻

श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020

पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020 

एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020 

सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020

मेष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप पुनः अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। आय के भी कोई नए स्रोत बनने की पूरी संभावना है।

नेगेटिव- अधिकतम व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। संतान की वजह से कोई चिंता रह सकती है। परंतु गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। तथा नकारात्मक विचार हावी होने से अपना बचाव करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी भी प्राप्त हो सकती है।

लव- कभी-कभी आपका उत्तेजित स्वभाव आपके दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न कर देता है। भावनात्मक पूर्ण व्यवहार रखने से घर का माहौल सुमधुर हो जाएगा।

स्वास्थ्य- असंयमित खानपान की वजह से पेट खराब रहने की आशंका लग रही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे। दोस्तों के साथ तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें।

नेगेटिव- पैतृक संबंधी कार्यों में रुकावटें उत्पन्न होगी। साथ ही किसी प्रकार का वाद-विवाद भी संभव है। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अगर उसे आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे।

व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखिए कि किसी नजदीकी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।

लव- पति-पत्नी अपनी अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- टांगों में दर्द व नसों के खिंचाव जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम व योगा पर भी समय व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।

नेगेटिव- आज आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।

व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।

स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क - पॉजिटिव- घर की साज-सज्जा व रखरखाव के लिए परिजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। तथा खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।

नेगेटिव- निवेश संबंधीं किसी भी पॉलिसी को लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य कर लें। गलत निर्णय की वजह से बाद में पछताना पड़ सकता है। आज के दिन स्ट्रगल ज्यादा रहेगा। परंतु बाद में इसके उचित परिणाम भी हासिल होंगे, इसलिए चिंता ना करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। परंतु किसी-किसी समय निर्णय लेने में कोई दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के अनुरूप ही कोई उचित जॉब मिलने की पूरी संभावना है।

लव- जीवन साथी के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। प्रेम संबंध में अपना समय व्यर्थ ना करें।

स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार हावी होने से उनका आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। अपनी विचारधारा सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह - पॉजिटिव- दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु आप अपने आत्मविश्वास व आत्म बल के द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।

नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों की स्थिति रहेगी। बीमारी आदि में भी अधिक खर्च होने की आशंका लग रही है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि से जुड़े व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि हासिल होगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य- एसिडिटी व छाती में जलन जैसी दिक्कत महसूस होगी। अपना उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या - पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। घर की मरम्मत व सुधार के लिए वास्तु संबंधी नियमों का इस्तेमाल करने के लिए योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपका मेल मिलाप भी बढ़ेगा।

नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपकी साख पर धब्बा लग सकता है। व्यर्थ के खर्चों की वजह से भी आपको तनाव रहेगा। इस समय अपनी पूरी ऊर्जा से संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक ही स्थितियां बेहतरीन होने से मन प्रसन्न रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष अधिक शेयर ना करें। क्योंकि कोई कर्मचारी ही आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है।

लव- पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग आपको राहत देगा। तथा घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।

स्वास्थ्य- जुकाम, खांसी की वजह से परेशान रहेंगे। बारिश के मौसम से अपना बचाव करना अति आवश्यक है ।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला - पॉजिटिव- फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित रखेंगे। जिससे रुके हुए काम सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित रहेगा। पड़ोस के किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।

नेगेटिव- किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मनःस्थिति पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर अवश्य रखें।

व्यवसाय- स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें क्योंकि सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियों बन रही है।

लव- जीवन साथी के साथ संबंध भावुकता पूर्ण रहेंगे। विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं। उनका असर आपके परिवार पर नकारात्मक पड़ सकता है।

स्वास्थ्य- लीवर को आराम देने के लिए संयमित खानपान व दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। घर का माहौल अनुशासित व मर्यादित रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह संबंधी शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अत्यधिक समय व्यतीत करने से आपके काफी काम रुक जाएंगे। तथा नुकसान भी होगा। किसी को पैसा उधार ना दें। घर की व्यवस्था बनाए रखने में भी ध्यान देना अति आवश्यक है। घर की व्यस्तता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी व्यवधान आ सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहें। किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की भी आशंका बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अपने कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।

लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव व मेहनत करने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अपनी जांच भी अवश्य करवाएं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु - पॉजिटिव- आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान तथा आदर्शों पर अधिक विश्वास रखते हैं। और इसमें आप कामयाब भी रहते है। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का निर्माण भी करेगा। और आपके अधिकतर काम आसानी से हल होते जाएंगे।

नेगेटिव- व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से धन तथा समय की बर्बादी ही होगी। आपके क्रोध की वजह से बच्चों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए बच्चों पर अधिक अंकुश ना लगाएं।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखें। जरा सी लापरवाही से आपका नुकसान हो सकता है। आज काम की गति कुछ मंद रहेगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। सिर्फ दिल की जगह दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

लव- पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से उचित दूरी बनाकर रखना आवश्यक है।

स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इन्फेक्शन व सूजन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर - पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा।

नेगेटिव- सामाजिक कार्य में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बजट से अधिक धन व्यय होने की भी आशंका है। किसी वसीयत संबंधी कार्य में भी रुकावट आ सकती है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। परंतु पार्टनर के साथ कार्यों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। जरा सी लापरवाही मतभेद उत्पन्न कर सकती है। नौकरी मे स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी।

लव- किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से पति-पत्नी के संबंधों में तकरार उत्पन्न हो सकती है। अतः इन संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा है।

स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- आज आपके स्वभाव में उदारता व कोमलता की भावना अधिक रहेगी। जिससे आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने नजदीकी संबंधियों की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित रूप भी प्रदान करेंगे।

नेगेटिव- परंतु आपकी अत्यधिक उदारता नुकसानदेह भी रहेगी। कभी-कभी निर्णय लेने में दिक्कत होगी। परंतु बड़े भाई या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आप सफल हो जाएंगे। घर का वातावरण किसी छोटी सी बात को लेकर तनावपूर्ण हो सकता है।

व्यवसाय- कारखाने में मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में तरक्की के उचित योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेगा। आर्थिक स्थितियां बहुत अधिक उत्तम बनेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक से ही कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है।

लव- वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन - पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।

नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्य क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।

लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।

स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 

 शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी-Dharm

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top