Big Breaking : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

0

  • सेक्टर 14 वृंदावन कॉलोनी में बुधवार सुबह महिला के साथ आए युवक ने घटना को दिया अंजाम
  • लेनदेन व प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या का शक, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला की तलाश में दबिश
  • मूल रूप से गोरखपुर जिले के गोला गांव के रहने वाला था युवक, दोस्तों से मिलने के लिए आया था

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


मृतक दुर्गेश की फाइल फोटो।
Khas Khabar 
वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 14 में बुधवार सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

गोरखपुर के गोला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय प्रापर्टी डीलर दुर्गेश यादव यहां गृह विभाग में तैनात अजय कुमार यादव के मकान में रह रहे,दोस्तों से मिलने आए थे।

 उधर, पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दुर्गेश की हत्या के मुख्य आरोपी मनीष यादव दबोच लिया है।पुलिस का दावा है कि इसी ने दुर्गेश को गोली मारी थी। महिला पलक ठाकुर के एक करीबी को हिरासत में लिया गया है। महिला की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द वह भी गिरफ्तार हो जाएगी।


इस मकान में हुई है हत्या।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पलक ठाकुर नामक महिला अपने साथी मनीष के साथ उसे ढूंढते हुए यहां पहुंची थी। पलक और मनीष दुर्गेश की तलाश करते हुए छत पर पहुंच गए। कमरे में मौजूद दुर्गेश से उन लोगों की आपस मे कुछ देर बात होती रही।

 उसके कुछ देर बाद पलक और मनीष के साथ दुर्गेश भी कमरे से निकलकर बाहर चले गए। घर के नीचे सड़क पर रुपये के लेनदेन को लेकर आपस मे विवाद होने लगा। देखते ही देखते आपस में कहासुनी होने लगी।


पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हमलावर कार से आए थे। पलक और मनीष के कुछ साथी मकान के बाहर थोड़ी दूर पर पहले से मौजूद थे।


किरायेदार सोबेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह दो गाड़ी से पांच छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए यहां आए थे। वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस सीसी फुटेज की मदद से आरोपितों का सुराग लगा रही है। हत्या के पीछे लेनदेन व प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।


एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक मनीष ने दुर्गेश को गोली मारी है। घटना स्थल से दुर्गेश को अस्पताल ले जाते समय पूछताछ की गई। उसने पलक और मनीष का नाम बताया है। दुर्गेश के पेट में गोली लगी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि महिला पलक के करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


दुर्गेश के खिलाफ वर्ष 2018 में हजरतगंज कोतवाली में 406, 420 आईपीसी के तहत मुकदमा भी दर्ज था। सीओ कैंट डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि दुर्गेश के कमरे से सचिवालय में नौकरी लगवाने के तमाम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। Khas Khabar


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top