COVID-19 : विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव, आज मिलना है खेल रत्न पुरस्कार

0

BIG NEWS : प्रारब्ध न्यूज डेस्क

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो गई हैं।


 शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर फोगाट को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड (Rajiv Gandhi Khel Ratna) से नवाजा जाना है। इससे ठीक पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समारोह में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट कोरोना पॉजिटिव(COVID-19)

पाई गईं। वहीं, जानकारी के मुताबिक, उनके शुरूआती कोच रहे ओपी दहिया भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि ओपी दहिया को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है।


वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगी विनेश 

समाचार एजेंसी पीटीआई से विनेश ने कहा, 'खेल पुरस्कारों की तैयारियों के तहत कोरोना वायरस के जांच के लिए सोनीपत में मेरा नमूना लिया गया था, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं इस समय घर पर आइसोलेशन में हूं। 26 साल की विनेश शनिवार को वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं होंगी।


स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा दिया।


 वह लगातार दो एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। विनेश ने इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य जीता था। इसके अलावा वह 2018 एशियाई चैम्पियनशिप में रजत तथा 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रदान करेंगे ऑनलाइन पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ऑनलाइन पुरस्कार प्रदान करेंगे और देश के विभिन्न भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्रो से पुरस्कार विजेता इस समारोह में हिस्सा लेंगे। इस साल के पांच खेल रत्न में से एक टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कहा, 'हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा कि इस महामारी से जीवन स्थिर हो गया है लेकिन मैं इस समारोह के लिए भी काफी उत्साहित हूं।'


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top