यूपी : कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

0

  • संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञन संस्थान में 18 जुलाई को हुईं थीं भर्ती
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख 

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

कोरोना की चपेट में आईं उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण ने इलाज के दौरान रविवार सुबह दम तोड़ दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 18 जुलाई की शाम पांच बजे लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञन संस्थान में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि संस्थान के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने की है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है।

कोरोना महामारी का कहर उत्तर प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के सीएमएस डॉ. अमित के मुताबिक उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निमोनिया हो गया था। जिससे वह एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चली गईं थीं। उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर सफल नहीं हुए। कोरोना के लिए निर्धारित रेमडेसिविर समेत सभी दवाएं देने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

उन्हें पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन व थायराइड की समस्या थी। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। शुरुआती 10 दिनों में उनकी सेहत स्थिर रही, लेकिन तीन से अचानक स्थिति बिगड़ने लगी। शनिवार शाम छह बजे ऑक्सजीन का लेवल कम होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। जहां रविवार को सुबह नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्हें 18 जुलाई को शाम पांच बजे भर्ती कराया गया था। तब से वह ऑक्सीजन पर थीं। बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें यहां आइसोलेट किया गया था। मंत्री की पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव आईं थीं, जो स्वस्थ हो गईं हैं।


मुख्यमंत्री ने स्थगित किया अयोध्या दौरा

कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के कोरोना के संक्रमण से निधन की खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा स्थगित कर दिया है। वह वहां राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जाने वाले थे।


कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र का करती थीं प्रतिनिधित्व

कमल रानी वरुण जमीन से जुड़ी हुई राजनीतिज्ञ थीं। वह सभासद भी रहीं। उसके बाद घाटमपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहीं। वर्तमान समय में विधायक थीं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top