प्रदेश में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को न्याय दिलाना प्राथमिकता : सुषमा सिंह

0

  • राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने स्वत: संज्ञान लेकर आगरा एसपी से तलब की आख्या

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


प्रदेश में उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है। साथ ही महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम भी जरूरी है। यह बातें गुरुवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहीं। उन्होंने महिला उत्पीड़न की गम्भीर घटनाओं की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से विभिन्न ऐसे घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित आगरा जिले के विभव नगर स्थित वैली व्यू अपार्टमेंट में ‘‘एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति अग्रवाल के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना को गंभीरता से लिया है। आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली इलाके में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, एक बेटी गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आगरा से अब तक की कार्रवाई की आख्या तलब की है। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 500 साल के बाद मर्यादा पुरूषोत्तम भवगवान श्रीराम के मन्दिर के भूमि पूजन पर शुभकामनाएं दी है। सुषमा सिंह ने कहा की मुझे विश्वास है कि श्रीराम के नाम की तरह ही अयोध्या में बनने वाला ये भव्य राम मंदिर भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत का द्योतक होगा। यहां निर्मित होने वाला राम मंदिर अनंतकाल तक पूरी मानवता के लिए प्रेरणा देता रहेगा। प्रत्येक भारतीय के लिए यह ऐतिहासिक समय गौरवान्वित करने वाला है। आज वर्षों का इंतजार खत्म हो गया।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top