आजमगढ़ : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद पीएल पुनिया धरने पर बैठे

0

  • प्रदेश अध्यक्ष व सांसद समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सर्किट हाउस में कैद, गेट पर भारी फोर्स तैनात
  • तरवां के बांस गांव जाने से रोका, एडीएम प्रशासन व एएसपी पहुंचे, दोनों पक्षों में हो रही बातचीत

सर्किट हाउस में धरना देते अजय लल्लू व पीएल पुनिया।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, आजमगढ़


जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांस गांव में बीते दिनों अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या के बाद हुए बवाल में एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ और राज्य सभा के सांसद पीएल पुनिया को रोक दिया गया। कांग्रेस नेताओं को गुरुवार सुबह ही सर्किट हाउस में कैद कर दिया गया। जब उन्होंने निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया। शासन एवं प्रशासन की ज्यादती के विरोध में वहीं धरने पर बैठ गए। नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सर्किट हाउस के अंदर धरने पर बैठ गए। सर्किट हाउस के बाहर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में धरना दे रहे हैं।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अंदर जाने की अनुमित नहीं


जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस के गेट पर गुरुवार सुबह से भारी फोर्स तैनात कर दी है। किसी काे अंदर एवं बाहर जाने की अनुमति नहीं है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह भी अंदर नहीं जा पा रहे हैं। बांस गांव के दो मौतों के बाद हुए बवाल में कई गाड़ियां फूंक दी गईं। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज्य सभा सदस्य पीएल पुनिया, अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी, उत्तर प्रदेश के कोआर्डिनेटर प्रदीप नरवाल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व मंत्री आरके चौधरी एवं महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने गांव जा रहा था। इसे देखते हुए एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बुधवार देर रात शान्ति व्यवस्था के बिगड़ने का अंदेशा जताते हुए वहां जाने पर पाबंदी लगा दी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि पहले से ही सर्किट हाउस बुक कर लिया था, जिसे प्रशासन ने पहले कैंसिल किया, फिर अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं। इसमें शान्ति व्यवस्था बिगड़ने के सवाल कहां उठता है।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top