आज का पंचांग

0

==============
*सोमवार, १० अगस्त २०२०*
====================
सूर्योदय:  ०५:५०
सूर्यास्त:  ०७:०५
चन्द्रोदय:  २३:०१
चन्द्रास्त: ११:२५
अयन  दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
कलियुगाब्द: ५१२२ 
शक सम्वत: १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास  भाद्रपद
पक्ष  कृष्ण
तिथि: षष्ठी (०६:४२ तक)
नक्षत्र:  अश्विनी (२२:०६ तक)
योग:  शूल (०७:४३ तक)
प्रथम करण:  वणिज (०६:४२ तक)
द्वितीय करण:  विष्टि (१९:५५ तक)

*॥गोचर ग्रहा:॥* 
============
सूर्य    कर्क 
चंद्र     मेष 
मंगल  मीन (उदित, पूर्व)
बुध    कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु    धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र   मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि   मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु    मिथुन
केतु    धनु

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
================
अभिजित मुहूर्त:  ११:५५ से १२:४८
अमृत काल:  १४:०० से १५:४८
होमाहुति:  गुरु
अग्निवास:  पृथ्वी (०६:४२ तक)
भद्रावास:  स्वर्गलोक (०६:४२ से १९:५५)
दिशा शूल:  पूर्व म
नक्षत्र शूल: कुछ भी नहीं 
चन्द्र वास:  पूर्व 
दुर्मुहूर्त:  १२:४८ से १३:४१
राहुकाल:  ०७:२४ से ०९:०४
राहु काल वास:  उत्तर-पश्चिम 
यमगण्ड:  १०:४३ से १२:२२

*चौघड़िया विचार*
==============
॥दिन का चौघड़िया॥ 
१ - अमृत     २ - काल
३ - शुभ       ४ - रोग
५ - उद्वेग      ६ - चर
७ - लाभ      ८ - अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - चर         २ - रोग
३ - काल       ४ - लाभ
५ - उद्वेग       ६ - शुभ
७ - अमृत      ८ - चर
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

*शुभ यात्रा दिशा*
============
उत्तर-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

*तिथि विशेष*
===========
नींव खुदाई एवं गृहारम्भ एवं पुरातन गृह प्रवेश एवं वाहनादि क्रय मुहूर्त ०८:३५ से १०:५० तक, दुकान व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:४३ तक आदि।

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण* 
==========================
आज २२:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम  अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

*उदय-लग्न मुहूर्त:*
===============
०५:४५ - ०६:१४ कर्क
०६:१४ - ०८:३३ सिंह
०८:३३ - १०:५१ कन्या
१०:५१ - १३:१२ तुला
१३:१२ - १५:३१ वृश्चिक
१५:३१ - १७:३५ धनु
१७:३५ - १९:१६ मकर
१९:१६ - २०:४२ कुम्भ
२०:४२ - २२:०५ मीन
२२:०५ - २३:३९ मेष
२३:३९ - २५:३४ वृषभ
२५:३४ - २७:४९ मिथुन
२७:४९ - २९:४६ कर्क

*पञ्चक रहित मुहूर्त:*
=================
०५:४५ - ०६:१४ मृत्यु पञ्चक
०६:१४ - ०६:४२ अग्नि पञ्चक
०६:४२ - ०८:३३ शुभ मुहूर्त
०८:३३ - १०:५१ रज पञ्चक
१०:५१ - १३:१२ शुभ मुहूर्त
१३:१२ - १५:३१ चोर पञ्चक
१५:३१ - १७:३५ शुभ मुहूर्त
१७:३५ - १९:१६ रोग पञ्चक
१९:१६ - २०:४२ शुभ मुहूर्त
२०:४२ - २२:०५ मृत्यु पञ्चक
२२:०५ - २२:०६ रोग पञ्चक
२२:०६ - २३:३९ शुभ मुहूर्त
२३:३९ - २५:३४ मृत्यु पञ्चक
२५:३४ - २७:४९ अग्नि पञ्चक
२७:४९ - २९:४६ शुभ मुहूर्त

*आज का राशिफल*
===============
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।  

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।
 
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन भी आपको विविध उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान तो अवश्य मिलेगा लेकिन मतलब रहने तक ही काम के समय कोई आगे नही आएगा। जिन लोगो को आप अपने अत्यंत निकट मानते थे वह भी आवश्यकता के समय टालमटोल करते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र से मध्यान पूर्व तक ही लाभ उठाया जा सकता है वह भी अल्प मात्रा में ही इसके बाद परिस्थितियां हानिकारक बनने लगेंगी। निवेश किया हुआ धन कही फंसने से मन मे बेचैनी बढ़ेगी। सहकर्मी भी अपना हित साधने तक ही सहयोग करेंगे। सरकारी मामले आज अधिक उलझने के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी अधिकारी वर्ग तसल्ली देंगे फिर भी परिणाम निराश ही करेंगे। घर के लोगो का आपकी मनोदशा को नजरअंदाज कर अपने सुख सुविधा को प्राथमिकता देंना मनोबल तोड़ेगा। सेहत भी अचानक नरम बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको सभी सुख सुविधा मिलने पर भी असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगे। दिन के आरंभ में कुटुम्बीजन के ऊपर अकारण ही भड़केंगे जिससे घर का वातावरण कुछ समय के लिये अशांत बनाएंगे इसके कारण जो आपकी मदद करने के लिये विचार कर रहे थे वह भी अंत समय मे पीछे हट जाएंगे। लेकिन सार्वजिनक व्यवहार आज किसी न किस रूप में काम आ ही जायेगा घर मे ना सही बाहर के लोग समय पड़ने पर अपने सामर्थ्य अनुसार मदद कर देंगे। कार्य क्षेत्र पर जैसी उम्मीद लगाए थे वैसा व्यवसाय नही मिलेगा उधारी लेने वाले हावी रहेंगे लेकिन देने वाले आगे के लिये टरकाने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ ही रहेगा। आर्थिक कारणों से आज किसी न किसी से कलह होकर ही रहेगी आवेश को नियंत्रण में रखे अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ने पर आगे के लिये नुकसान देगा। नौकरी पेशाओ को मनमर्जी कार्य करने पर कड़वी बाते सुनने को मिलेंगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरम गरमी लगी रहेगी फिर भी इस वजह से काम नही रुकेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन प्रातः काल से ही मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अंत समय मे किसी न किसी कारण से टालनी पड़ेगी अगर हुई भी तो अकस्मात ही होने की संभावना है यात्रा से किसी प्रकार के लाभ की आशा न रखें उल्टे खर्च ही करना पड़ेगा। आज आपको किसी कार्य अथवा संबंध के कारण बंधन जैसा अनुभव होगा लेकिन भविष्य में इसका परिणाम हर प्रकार से आपके हित में ही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज भी मन कम ही लगेगा फिर भी पुराने व्यवहारों से आय की संभावना बनेगी लेकिन धन लाभ आशा से कम ही होगा। किसी विशेष कार्य के लिये उधार लेने की योजना बनाएंगे। दिखावे की प्रवृति के चलते राज समाज में यश वृद्धि होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं पर आख बंद कर ख़र्च करेंगे लेकिन परोपकार के लिये कृपणता दिखाएंगे। घर का वातावरण शांत ही रहेगा। सेहत शारीरिक दर्द थकान को छोड़ ठीक रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी दिन के पहले भाग में सेहत में नरमी रहेगी किसी गंभीर रोग अथवा चोट आशंका चिंता का विषय बनेगी शल्य चिकित्सा होने की सम्भवना है इसे अति आवश्यक होने पर ही करवाये। मध्यान बाद से स्थिति कुछ विषयो को छोड़ सामान्य बनने से मन को राहत मिलेगी। फिर भी कार्य क्षेत्र पर आज पल पल में उतार चढ़ाव आने पर आपके लिये निर्णय गलत साबित होंगे बड़े कार्यो में निवेश से बचें आज नियमित आय की जगह शेयर सट्टे आदि के काम से आकस्मिक लाभ की संभावना अधिक है फिर भी अनुभवी की सलाह के बाद ही इनमे निवेश लाभ को पक्का कर सकता हैं । परिवार के सदस्य का व्यवहार लापरवाह रहेगा एक दूसरे की आवश्यकताओं की अनदेखी करेंगे। भाई बंधुओ से धन अथवा अन्य कारणों से कलह होगी गलती इसमे आपकी ही रहेगी। माता को छोड़ अन्य किस से कम ही बनेगी। लापरवाही में चोट लगने का भय है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। फिर भी आज किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के भेद बताये बाद में परेशानी होगी। आज कही ना कहीं से आकस्मिक धन लाभ होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लापरवाही से बचें अन्यथा हाथ से निकल भी सकते है। व्यापार विस्तार के लिए दिन शुभ है पर नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे।  यात्रा के योग बन रहे है इसमें सावधानी रखें। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपका मुख्य उद्देश्य धन प्राप्ति के साथ सुख सुविधाओं में भी वृद्धि करना रहेगा परन्तु इसमे आंशिक सफलता ही मिल सकेगी फिर भी आध्यात्म से जुड़े रहने के कारण इच्छा पूर्ति ना होने पर भी ज्यादा विचलित नही होंगे। कार्य व्यवसाय में नए विरोधी बनेंगे परन्तु आज आपका कुछ बिगाड़ नही सकेंगे। बीच-बीच मे आज क्रोध के प्रसंग बनेंगे फिर भी थोड़ा विवेक रहने से इन्हें अनदेखा करेंगे। आज आप जल्द पैसा कमाने वाले उपाय भी अपना सकते है जिनमे हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। आवश्यकता अनुसार धन लाभ आज हो ही जायेगा धन के पीछे भागने की प्रवृति छोड़े। पारिवारिक सदस्य बेपरवाह होकर अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप योजनाए तो बहुत बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी अभाव के कारण इन्हें पूरा नही कर पाएंगे। आज के दिन आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगे। आज आप जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में कुछ ना कुछ विघ्न उपस्थित होगा। सरकारी कार्य लंबित रहेंगे नौकरी में भी उत्साह की कमी रहेगी। पेट संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन दोपहर तक आपकी दिनचार्य धीमी रहेगी कार्य व्यवसाय की मुश्किलों का कहीं से कोई हल ना मिलने के कारण सोच में डूबे रहेंगे। घर मे भी निराशा में आकर किसी की मामूली बात पर झगड़े पर उतारू हों जाएंगे। धर्म कर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन लालच में आकर पाप कर्म मे जल्दी भटक सकते है धर्म कर्म भले ही ना करें पर आज अनैतिक कार्यो से बचकर रहे अन्यथा दंड तुरंत मिलेगा। दोपहर बाद से स्थिति में सुधार आएगा व्यवसायी वर्ग को गलत मार्ग से धन कमाने के अवसर मिलेंगे ये आगे के लिये लाभदायक ही रहेंगे लेकिन आज की जगह कल से करना अधिक बेहतर रहेगा। परिवार में भाई बंधु के गलत व्यवहार से मन आहत हो सकता है। माता अथवा ननिहाल पक्ष से मान हानि होने की सम्भवना है। सेहत में थोड़ा सुधार दिखने पर लापरवाही करेंगे जिससे दोबारा खराब हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये सुनहरे अवसर प्रदान करेगा इसका समय रहते लाभ उठायें  कल की अनुकूल परिस्थिति आज की मेहनत से ही बनेगी। आज दिन का पहला भाग थोड़ा अस्त व्यस्त रहेगा आवश्यक कार्य लेटलतीफी के कारण विलम्ब से पूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान तक अव्यवस्था रहेगी जिस कारण लाभ होते होते रह सकता है। मध्यान से संध्या के बीच के समय व्यवसाय में आकस्मिक उछाल आएगा। थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। महिलाये घर मे किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद खड़ा करेंगी विवेकपूर्ण व्यवहार करें। संध्या बाद कोई हानि हो सकती है। मनोरंजन की चाह आज मन मे ही रह जायेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ ठीक रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन के आधे भाग तक लाभ के छोटे मोटे अवसर मिलते रहेंगे इसके बाद भी आर्थिक व्यवसायिक दृष्टिकोण से दिन ठीक ही रहेगा लेकिन सेहत में धीरे धीरे नरमी आने लगेगी आरम्भ में इसकी अनदेखी करेंगे लेकिन अकस्मात बिगड़ने से कार्यो के प्रति उत्साह घटेगा सेहत की अनदेखी ना करें अन्यथा बाद में भारी पड़ सकता हैं कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही आवश्यक अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहने से ज्यादा चिंता नही होगी। परंतु आज लोभ में आकर कोई नई योजना पर काम आरंभ ना करें अन्यथा अधूरी छोड़नी पड़ेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभदायक समाचार मिल सकते है। कुटुम्बी जन से आर्थिक विषयो को लेकर चल रही खटपट कम होगी। माता अथवा अचल संपत्ति से लाभ होते होते आगे के लिये टल सकता है। संध्या बाद का समय मानसिक बेचैनी वाला रहेगा अधिक समय आराम के लिये निकाले।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top