आईएएस अफसरों के तबादले, इंद्रमणि त्रिपाठी हटे लखनऊ के नए नगर आयुक्त अजय द्विवेदी

0

  • गाजियाबाद के नगर आयुक्त भी बदले, अब महेंद्र सिंह तंवर होंगे नए नगर आयुक्त
  • कानपुर देहात के डीएम बने दिनेश चंद्र व आरके सिंह काे बनाया गया केडीए वीसी
  • कानपुर के एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव हटे, अतुल कुमार बने नए एडीएम सिटी
  • लखनऊ के एडीएम फाइनेंस वैभव मिश्र हटे, नए एडीएम फाइनेंस बने विपिन मिश्रा

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शनिवार देर रात कई आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह अजय द्विवेदी लखनऊ के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। अभी तक अजय द्विवेदी सोनभद्र के सीडीओ की कमान संभाल रहे थे। इसी तरह गाजियाबाद के नगर आयुक्त दिनेश चंद्र का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर देहात जिले के जिलाधिकारी रहे आरके सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है। महेंद्र सिंह तंवर को नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है। लखनऊ के एडीएम फाइनेंस वैभव मिश्रा भी हटा दिए गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। उनकी जगह विपिन मिश्रा काे एडीएम फाइनेंस बनाया गया है। कानपुर के एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव को हटा दिया गया है, उनकी जगह अतुल कुमार एडीएम सिटी बनाए गए हैं। शाहजहांपुर की सीडीओ प्रेरणा वर्मा बनाई गईं हैं। वहीं, अजय पाल को सीडीओ सोनभद्र बनाया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top