विधायक जन्मेजय सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव

0

जन्मेजय सिंह की फाइल फाेटो।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, देवरिया

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान गुरुवार देर रात जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक 75 वर्षीय जन्मेजय सिंह का निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवगांव लाया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। पिछड़ी जाति में जन्मेजय सिंह कद्दावर नेता माने जाते रहे हैं। इस वजह से उनकी भारतीय जनता पार्टी में पकड़ मजबूत थी।

विधायक का पार्थिव शरीर पहुंचने पर उनके पैतृक गांव स्थित आवास में श्रद्धांजलि देने जुटे समर्थक।

गुरुवार रात 8:00 बजे लखनऊ स्थित विधायक निवास में विधायक की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ने पर लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार रात 1:00 बजे अंतिम सांस ली। वह हृदय रोग व अन्य कई बीमारी से ग्रसित थे। उनके परिवार में तीन पुत्र व चार पुत्रियां है। विधायक की पत्नी का निधन 6 वर्ष पहले ही हो चुका है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके गांव सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल पहुंचे।


बसपा से पहली बार बने थे विधायक 

जन्मेजय सिंह तीन बार विधायक रहे। पहली बार वर्ष 2000 में भाजपा के विधायक श्रीनिवास मणि उर्फ श्रीबाबू के निधन के बाद उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उसके बाद वह बहुजन समाज पार्टी से नाता तोड़कर वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। परिसीमन के दौरान गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र का नाम बदल कर देवरिया विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया। यहां से वर्ष 2012 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। फिर वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और तीसरी बार विधायक चुने गए। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top