केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

0

अमित शाह।  फाइल फोटो                   सौ. सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों से कोरोना जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। इस पर कोरोना की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी साझा की है कि मेरी तबीयत पूरी तरह से ठीक है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग इन दिनों मुझसे मिले हों अथवा मेरे संपर्क में आए हों। वह सभी कृपया अपने को आइसोलेट कर लें। अपनी कोरोना की जांच भी जरूर करवाएं।

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी काेरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी। इस समय वह भी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल के वार्ड से ही अपना कार्यभार संभाले हुए हैं।


रविशंकर प्रसाद ने मांगी दुआ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी होते ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह जी आप शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपनी उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में लगें, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top