ब्रेकिंग : हार्ट अटैक से देवरिया सदर के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन

0

विधायक जन्मेजय की फाइल फोटो

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार संकट का समान करना पड़ रहा है। कोरोना से जहां दो कैबिनेट मंत्री जान गवां चुके हैं। वहीं अब देवरिया के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक से लखनऊ में निधन हो गया।

देवरिया के भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह की गुरुवार रात में तबीयत खराब होने पर पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाए गए। इसके बाद रात 10 बजे हालत बिगड़ने पर लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिए गए। जहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताया जा रहा है कि विधायक 75 वर्ष के थे।

देवरिया जिले की सदर सीट के भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उन्होंने गुजराती देवी के साथ शादी की थी और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2012 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को 23,295 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को 46,236 मतों के अंतर से हराया था।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top