आज का हिन्दू पंचाग

0
⛅ *दिनांक 17 अगस्त 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - भाद्रपद
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - त्रयोदशी Subah 10: 27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 06:44 तक तत्पश्चात अश्लेशा*
⛅ *योग - व्यतिपात 18 अगस्त प्रातः 03:32 तक तत्पश्चात वरीयान्*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07: 30 से सुबह 09: 0 0 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 0 5: 34* 
⛅ *सूर्यास्त - 18: 26 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*
 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34
🌷📖 💐🙏🏻
पंचक
31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक
एकादशी🌹
परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार
प्रदोष
रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।
मेष - 🌹पॉजिटिव- आज कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान होने पर घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। जिसका असर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि दूसरों की समस्याओं में ना उलझे। और ना ही किसी यात्रा का प्रोग्राम बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श करें। कोई ना कोई उचित हल जरूर निकलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
- व्यस्तता की वजह से आप घर परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी घर के सदस्य आपकी परेशानियों को समझकर आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
वृष -🌹 पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी परंतु आप पूरे मनोयोग और ऊर्जा से उन्हें संपन्न करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। साथ ही कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन व हास-परिहास में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बच्चों के कैरियर की कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु इस नकारात्मक वातावरण में धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करके उनके मनोबल को बनाए रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय के लिए आज का दिन शुभ है। आज अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर आज कार्यभार कुछ कम ही रहेगा।
- पति-पत्नी के संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। पार्टनर व परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपके तनाव को कम करेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। परंतु ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन -🌹 पॉजिटिव- आज अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। कुछ समय समाज सेवी संस्था की सहायता में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें। इसकी वजह से घर में भी कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। अगर वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है तो पहले उस पर भली-भांति विचार करें।
व्यवसाय- आजकल मार्केट में आपकी छवि बहुत अच्छी बनी हुई है। कोई भारी आर्डर मिलने की संभावना है। अपनी कार्य प्रणाली ज्यादा उजागर ना करें। जलन की भावना से कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
 घर और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादा पूर्ण रखें।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान रह सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क 🌹- पॉजिटिव- संतान की शिक्षा से संबंधित कुछ भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होंगी। जिसकी वजह से काफी राहत महसूस करेंगे। और अपना ध्यान अन्य कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। घर में किसी नजदीकी मेहमान के आने से खुशी वाला वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण काम संपन्न होने की वजह से स्वभाव में ईगो जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो कि गलत है।
व्यवसाय- आज किसी नए काम की शुरुआत होगी। अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखे, परंतु भविष्य में यही काम आपको फायदा देंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय शुभ चल रहा है।
पति-पत्नी के बीच में कुछ नोकझोंक संभव है। जरा सी समझदारी संबंधों को पुनः मधुर बनाएगी।
स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन रहेगा। इसलिए गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह -🌹 पॉजिटिव- आज विशिष्ट मित्रों के साथ मुलाकात होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा, जो सबके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी योजना बन रही है तो आज का दिन उत्तम है।
नेगेटिव- संतान से संबंधित कोई उम्मीद फलीभूत न होने से मन व्यथित रह सकता है। परंतु टेंशन ना लेकर बच्चे का मनोबल बढ़ाएं। तथा परिवार के वातावरण को भी सामान्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय गति पकड़ना शुरू हो रहे हैं। परंतु अभी अधिकतर ध्यान वर्तमान गतिविधियों पर ही रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या - 🌹पॉजिटिव- समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ने और सेवाकार्य करने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। परंतु इसके साथ अपने स्वयं के कार्यों के प्रति भी जागरूक रहें। और अपनी योजना को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।
नेगेटिव- अभी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने वाले हैं, इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। आने वाले समय में यही मेहनत आपको उचित परिणाम देकर जाएगी। किसी पर ज्यादा शक करना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
व्यवसाय- अपनी व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आज व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे कुछ काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने से तरक्की के योग बन रहे हैं।
पति-पत्नी के बीच में छोटी सी बात को लेकर कलह उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर जाहिर ना हो।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने घर का माहौल व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8
तुला - पॉजिटिव- आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही पारिवारिक कार्य को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से करने के कारण अधिकतर कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।
नेगेटिव- परंतु किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहें। आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका दुष्प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
व्यवसाय- आज संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि इन्हीं के द्वारा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक तनाव को अपने कार्यक्षेत्र में हावी ना होने दें।
जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से आपको घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखना पड़ेगा। और आप इसमें कामयाब भी होंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक -🌹 पॉजिटिव- आज आप अपनी प्रतिभा व बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसा कार्य कर जाएंगे। कि आप खुद ही आश्चर्य चकित रहेंगे। समाज तथा निकट संबंधियों में भी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सेवा सुश्रुषा से घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मिलते समय ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा से ना उठे, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा। जिससे शिक्षा में व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेगी। परंतु भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने टारगेट को पूरा करने में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
 जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल व आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- विचारों में नकारात्मकता आने की वजह से कुछ डिप्रेशन या तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पॉजिटिव बने रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
धनु🌹 - पॉजिटिव- दिनचर्या के प्रति कार्य में आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहा है। और इसके प्रभाव से रिश्तेदारों तथा घर परिवार में भी आपके संबंध बहुत अधिक मजबूत हो रहे हैं। आपका यह सब आपको भविष्य में बहुत अधिक सम्मानित करेगा।
नेगेटिव- संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग अति आवश्यक है। पैतृक संबंधी कुछ कार्यों में रुकावट आने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। और साथ ही भाइयों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है।
व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में स्थितियां लाभदायक रहेंगी। आपकी योजना व कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज को संभालकर रखें, कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है।
किसी भी समस्या को पति-पत्नी मिलकर हल करेंगे। इससे उनके आपसी संबंध मजबूत होंगे और घर परिवार में सुख शांति रहेगी।स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। खानपान से सयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
🌹
मकर - पॉजिटिव- परिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि घर के लोगों के कार्य में हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल खराब नहीं होगा। पड़ोसियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। परंतु आपके कारण बिना व्यवधान के संपर्क नहीं होंगे। इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। इस कंपटीशन के माहौल में अधिक मेहनत की जरूरत है।
 पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। तथा प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
🌹
कुंभ - पॉजिटिव- भावुकता की बजाए व्यवहारिक सोच रखें। आपकी बुद्धिमानी तथा व्यवहारिक रवैया आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के यहां कोई भेदभाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से मन खिन्न रह सकता है। तथा रिश्तों में विघटन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बचाएं। आज किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की संभावना नहीं है।
व्यवसाय- मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना समय व्यर्थ ना करें। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको उचित फायदा होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। तथा घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर पड़ सकता है। मेडिटेशन व योगा का सहारा लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
🌹
मीन - पॉजिटिव- प्रकृति के अधिक नजदीक रहना और ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास करना आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। आप एक नए जोश और आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। और सफल भी होंगे।
नेगेटिव- परंतु कुछ समय अपने परिवार के साथ में व्यतीत करना आवश्यक है। किसी संतान से संबंधित परेशानी में उसका सहयोग करना तथा मनोबल बढ़ाकर रखना आपका दायित्व है। रिश्तेदारों व मित्रों के साथ भी अपने संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया तथा कलात्मक कार्यों में आज बहुत अधिक मुनाफा होने की संभावना है। इन कार्यों पर अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उचित खानपान आपके स्वास्थ्य को उत्तम बनाकर रखेंगे। प्रकृति के निकट अधिक से अधिक रहें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 2
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है।
आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top