उत्तर प्रदेश : कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, मेदांता शिफ्ट

0

  • उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं चेतन चौहान 

चेतन चौहान की फाइल फोटो।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। शनिवार सुबह से उनकी हालत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी किडनी काम नहीं कर रही है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई थी। फिलहाल उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चेतन चौहान लखनऊ में ही संक्रमित हुए थे। पहले उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया था। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top