आज का पञ्चाङ्ग*

0
*
===============
*शनिवार, ०१ अगस्त २०२०*
====================
सूर्योदय:  ०५:४४
सूर्यास्त:  ०७:१३
चन्द्रोदय:  १७:३४
चन्द्रास्त: २७:५८
अयन  दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ⛈️ वर्षा
कलियुगाब्द: ५१२२
शक सम्वत:  १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास  श्रावण
पक्ष  शुक्ल
तिथि:  त्रयोदशी (२१:५४ तक)
नक्षत्र:  मूल (०६:४९ तक)
योग:  वैधृति (०९:२४ तक)
प्रथम करण:  कौलव (१०:१५ तक)
द्वितीय करण:  तैतिल (२१:५४ तक)

*॥गोचर ग्रहा:॥* 
============
सूर्य    कर्क 
चंद्र     धनु 
मंगल  मीन (उदित, पूर्व)
बुध    कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु    धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र   मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि   मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु    मिथुन
केतु    धनु

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
=================
अभिजित मुहूर्त:  ११:५६ से १२:५०
अमृत काल:  २६:०४ से २७:४०
होमाहुति:  शनि (०६:४९ तक)
अग्निवास:  आकाश
दिशा शूल: पूर्व में
नक्षत्र शूल: कुछ भी नहीं 
चन्द्र वास:  पूर्व 
दुर्मुहूर्त:  ०५:४० से ०६:३४
राहुकाल:  ०९:०१ से १०:४२
राहु काल वास:  पूर्व 
यमगण्ड:  १४:०४ से १५:४५

*चौघड़िया विचार*
=============
॥दिन का चौघड़िया॥ 
१ - काल      २ - शुभ
३ - रोग        ४ - उद्वेग
५ - चर        ६ - लाभ
७ - अमृत     ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - लाभ       २ - उद्वेग
३ - शुभ        ४ - अमृत
५ - चर         ६ - रोग
७ - काल       ८ - लाभ
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

*शुभ यात्रा दिशा*
============
पूर्व-उत्तर (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

*तिथि विशेष*
=========
अगस्त माह आरम्भ, शनिप्रदोष व्रत, बुध कर्क में २७:३० से आदि।

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
=========================
आज ०६:४९ तक जन्मे शिशुओ का नाम  मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (भू, धा, फा, ढा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

*उदय-लग्न मुहूर्त:*
===============
०५:४० - ०६:४९ कर्क
०६:४९ - ०९:०८ सिंह
०९:०८ - ११:२६ कन्या
११:२६ - १३:४७ तुला
१३:४७ - १६:०६ वृश्चिक
१६:०६ - १८:१० धनु
१८:१० - १९:५१ मकर
१९:५१ - २१:१७ कुम्भ
२१:१७ - २२:४० मीन
२२:४० - २४:१४ मेष
२४:१४ - २६:०९ वृषभ
२६:०९ - २८:२४ मिथुन
२८:२४ - २९:४० कर्क

*पञ्चक रहित मुहूर्त:*
================
०५:४० - ०६:४९ शुभ मुहूर्त
०६:४९ - ०६:४९ रोग पञ्चक
०६:४९ - ०९:०८ शुभ मुहूर्त
०९:०८ - ११:२६ मृत्यु पञ्चक
११:२६ - १३:४७ अग्नि पञ्चक
१३:४७ - १६:०६ शुभ मुहूर्त
१६:०६ - १८:१० रज पञ्चक
१८:१० - १९:५१ शुभ मुहूर्त
१९:५१ - २१:१७ चोर पञ्चक
२१:१७ - २१:५४ शुभ मुहूर्त
२१:५४ - २२:४० रोग पञ्चक
२२:४० - २४:१४ चोर पञ्चक
२४:१४ - २६:०९ शुभ मुहूर्त
२६:०९ - २८:२४ रोग पञ्चक
२८:२४ - २९:४० शुभ मुहूर्त

*आज का राशिफल*
==============
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन पूर्व में किये किसी परोपकार अथवा अन्य शुभ कर्मो का फल सम्मान के रूप में वापस मिलेगा। दिन का आरंभ थोड़ा सुस्त रहेगा लेकिन जल्द ही गति आयेगी लेकिन आज आप घर संबंधित कार्यो में लापरवाही करेंगे जबकि बाहरी लोगों की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे। घर मे महिला पुरुष के बीच यह व्यवहार कलह का कारण बनेगा फिर भी अपनी वाक्चातुर्य से सर्वत्र विजय पा लेंगे। काम-धंधे के प्रति गंभीर तो रहेंगे लेकिन एक साथ दो काम करने पर होने वाले लाभ में कमी आएगी। आज आपके मन में आर्थिक विषयो को लेकर कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी फिर भी धन लाभ कामचलाऊ ही होगा। घर मे अंतर्द्वन्द की स्थिति रहेगी। सेहत सामान्य से कम रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी आपको स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक और अंतिम भाग को छोड़ शेष में मानसिक उलझने लगी रहेंगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता हाथ आते आते निकल जायेगी। आज जिस कार्य को करने से दूर भागेंगे परिस्थितिवश उसी को करना पडेगा। धन प्राप्ति के लिये किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी उसके बाद भी परिणाम आशाजनक नही मिलेंगे। संध्या बाद से उलझनों में कमी आने लगेगी महत्त्वपूर्ण कार्य कल तक कि लिये टालने के प्रयास करें। परिवार में एक दूसरे का सहयोग करने से ही तालमेल बन सकता है। कठोर वाणी एवं यात्रा से भी बचें। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कामना पूर्ति में बाधक बनेगा स्वभाव से आलसी रहेंगे परिजनों के ताने सुनने के बाद ही गंभीरता आएगी। कार्य व्यवसाय में योजना बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन उसके अनुसार कर्म नही करने पर मन मारकर रहना पड़ेगा। सहयोगी भी पहले हाँ में हाँ मिलाएंगे लेकिन काम के वक्त सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। परिजन एवं सहयोगियों को आज किसी भी हाल में नाराज ना होने दें अन्यथा आने वाले समय मे काम निकालने में परेशानी आ सकती है। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो ने निवेश निकट भविष्य के लिये शुभ रहेगा। धन लाभ आज भी होगा लेकिन आवश्यकता से कम। स्वास्थ्य के विषय मे शंका खड़ी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको बीते दिन की अपेक्षा सुधार अनुभव होगा। दिन का आरंभिक भाग साधारण रहेगा मन मे किसी इच्छा पूर्ति को लेकर तिकड़म भिड़ाएंगे लेकिन आज आपका मन कार्यो की के साथ ही मौज शौक में भी रहने के कारण मनोकामना पूर्ति संदिग्ध ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में कम ध्यान देने पर भी किसी अन्य माध्यम से धन की आमद होगी। खर्च निकालने में परेशानी नही आएगी लेकिन व्यर्थ के खर्च बाद में आर्थिक उलझन का कारण बनेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा परिजन आपकी किसी गलत आदत को लेकर कलह करेंगे। सेहत असंयम से खराब होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा जो लोग आपसे नजदीकी बनाये हुए है वो आपकी बेतुकी बातो से दूरी बना सकते है। आज दिनचर्या को सामान्य रखने के लिये विवेकी व्यवहार की अधिक आवश्यकता है विशेष कर विपरीत लिंगीय से बात करते समय अधिक सावधान रहें लोग आपकी गलतियां पकड़ेंगे जिनका प्रयोग समय आने पर कर आपकी परेशानि में डालेंगे। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी परन्तु प्राप्ति के समय अचानक कुछ ना कुछ बाधा आएगी। खर्च की तुलना में धन की आमद कम ही रहेगी। परिजनों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा काम करें। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां आशा के विपरीत रहेंगी दिन का प्रथम भाग परिजन अथवा किसी आस-पड़ोसी से व्यर्थ की कलह से खराब होगा इसका प्रभाव मध्यान तक मानसिक रूप से बेचैन रखेगा। आज पूर्व में किये आलस्य का दुख मन को व्यथित करेगा। कार्य क्षेत्र पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी मन इधर उधर भटकेगा। धनलाभ के अवसर भी मिलेंगे लेकिन आशा जनक नही होगा। सहकर्मी अथवा संपर्क में रहने वालों की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें अन्यथा आपसी मतभेद के कारण कार्य हानि हो सकती है। महिलाए भी आज बेतुके बयानों से बचें परिस्थिति अनुसार स्वयं को ढालने से शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव आज ज्यादा रहेगा। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप अपने असंतोषी आचरण से खराब करेंगे। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी। अपने काम निकालने की कला से आवश्यकता अनुसार लाभ बना लेंगे लेकिन आज किसी भी प्रकार का सुख आपको संतोष नही दे सकेगा। कार्य व्यवसाय की उलझनों के कारण मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की गलती का गुस्सा अन्य के ऊपर उतारने पर सम्मान में कमी आएगी। आज आपकी प्रवृति बैठकर कार्य करने की रहेगी लेकिन धन लाभ चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करना ही पड़ेगा तभी कल से इसका लाभ उठा सकेंगे। पुरानी बात याद आने पर मानसिक रूप से अशान्त और ग्लानि अनुभव करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन अधिकांश समय लापरवाही करेंगे। प्रातः काल यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात अन्य कार्य आने से निरस्त हो सकती है। आज आप अपनी कामनाओ को त्याग परिजनों की आवश्यकता पूर्ति पर अधिक ध्यान दें अन्यथा क्लेश हो सकता है। मेहनत इच्छाओं की तुलना में कम करेंगे ध्यान रहे आज की मेहनत कल किसी ना किसी प्रकार से वृद्धि कारक बनेगी। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर कार्य बिना बौद्विक श्रम किये सम्पन्न होंगे। जल्दबाजी में किसी से धन संबंधित वादे ना करें उधार आज भूल कर भी ना दें अन्यथा निश्चित ही डूबेगा।
सेहत में ताजगी बनी रहेगी। लोभ से बचें समय स्वतः ही लाभदायक बना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी है लेकिन आज मन पर चंचलता कुछ ज्यादा ही हावी रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहने के कारण अपने आवश्यक कार्यो को छोड़ वासना के पीछे ध्यान भटकाएँगे। कार्य व्यवसाय में किसी मार्गदर्शक की सलाह से लाभ के प्रसंग उपस्थित होंगे यहां जल्दबाजी ही काम आएगी अन्यथा आपके सौदों पर अन्य प्रतिस्पर्धी भी नजर लगाए बैठे है थोड़ा सा विलम्ब बड़े लाभ से वंचित कर सकता है। धन लाभ के मार्ग एक से अधिक रहेंगे पर होगा किसी एक साधन द्वारा ही। परिवार में अपनी बेतुकी हरकतों से डांट पड़ेगी लेकिन स्वभाव आज मनमौजी ही रहेगा। व्यस्तता के बाद भी मौज शौक के लिए समय निकाल लेंगे। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन हानिकारक रहेगा। पूर्व में लिए निर्णयों पर एकबार फिर से विचार करें जिद्दी स्वभाव आज कुछ ना कुछ गड़बड़ ही कराएगा। व्यवसायी वर्ग जिस कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके अंत समय मे निरस्त हिने पर निराशा होगी अपनी गलतियों का गुस्सा अन्य के ऊपर उतारना आज भारी पड़ सकता है। विवेकी व्यवहार अपनाए अन्यथा कोई आपसे बात करने के लिये भी तैयार नही होगा। धन को लेकर आज कुछ ना कुछ उलझन रहेगी भाग दौड़ के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा इसके विपरीत आकस्मिक खर्च अथवा हानि से परेशान रहेंगे। घर मे किसी बाहरी व्यक्ति के कारण अशांति हो सकती है भ्रामक खबरो पर यकीन ना करें। सेहत में नरमी आएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट होगा जिससे अपने मूल उद्देश्य से भटक जाएंगे। आज घर के बुजुर्ग अथवा वरिष्ठ नागरिको को सलाह की अनदेखी ना करें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन फिर भी भाग्य का साथ मिलने से अन्य प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे प्रलोभन के चक्कर मे ये हाथ से निकल भी सकते है। सहकर्मी स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे पूर्ति होने के बाद व्यवहार बदल जायेगा देख कर ही किसी की मदद करें। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज होंगे। सर दर्द अथवा मासपेशियो में अकड़न रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका व्यवहार थोड़ा उद्दंड बनेगा। स्वभाव में कठोरता एवं रूखापन आपसी संबंधों को तो खराब करेगा ही साथ मे धन संबंधित उलझने भी बढ़ाएगा। जो व्यक्ति आपकी सहायता के लिये पहले तैयार था वह अचानक पीठ दिखायेगा। कार्य क्षेत्र अपर भी धन का अभाव महत्त्वपूर्ण कर्यो को अधूरा रखेगा। उधारी वालो से अतिरिक्त परेशानी होगी। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्यो को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाएगा। नौकरी वाले लोग छोटी सी बात पर सहकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति से भिड़ेंगे व्यवहार में नरमी लाये अन्यथा मान हानि के प्रबल योग बन रहे है। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top