विकास दुबे का शूटर गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का है इनामी

0

  • कानपुर देहात के अकबरपुर में किराए के मकान में रह रहा था

गिरफ्तार राम सिंह।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


चौबेपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई को विकास दुबे एवं उसके साथियों ने सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इस जघन्य हत्याकांड का नामजत आरोपी राम सिंह को एसटीएफ ने अकबरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया राम सिंह कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के खास शूटरों में से एक था।

चौबेपुर थानाक्षेत्र के मदारी पुरवा निवासी राम सिंह वारदात के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम था। वह अकबरपुर के एक डाॅक्टर के घर के पास किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर शिव नेत्र और सुधीर सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। रामसिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव अपने भाई शिव सिंह के स्थान पर विकास के गिरोह में शामिल हुआ था। उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। शिव सिंह और जिलेदार सिंह की जोड़ी पूरे क्षेत्र में आतंक का पर्याय थी। एसपी देहात बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राम सिंह से पूछताछ की जा रही है कि वह इतने दिन कहां छिपा रहा। अगर कोई शरण देने वाला होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


आधा दर्जन मुकदमे, फिर भी शस्त्र लाइसेंस

एसटीएफ के हत्थे चढ़े राम सिंह यादव पर पुलिस की विशेष दृष्टि रही है। विकास दुबे ने वर्ष 2007 में शस्त्र लाइसेंस दिलाया था। शस्त्र लाइसेंस जारी होने के बाद राम सिंह के खिलाफ एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज हुए। फिर भी पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात डॉ बृजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया के रामसिंह के नाम पर दोनाली बंदूक का लाइसेंस होने की जानकारी मिली है। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करांएगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top