राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड-2020 : क्रिकेटर रोहित शर्मा व महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत पांच खिलाड़कियों काे मिलेगा

0

  • खेल रत्न से महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा व पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू
  • राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को खेल रत्न अवार्ड एवं अजुर्न पुरस्कार से ईशांत शर्मा समेत 27 खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा

क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट च पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू। सौ. सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड की घाेषणा कर दी गई है। खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार पांच खिलाड़ियों को एक साथ खेल रत्न दिया जाएगा। खेल अवार्ड-2020 की समिति ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट,

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल। सौ. सोशल मीडिया।
महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवार्ड मिल चुका है। वहीं, ईशांत शर्मा सहित 27 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कारों की अंतिम सूची में से साक्षी मलिक और मीराबाई चानू के नाम हटा दिए गए हैं। इन दोनों के नामों की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की गई थी।
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा। सौ : सोशल मीडिया।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top