कानपुर : कोरोना के संक्रमण से बचने को फिर से लॉकडाउन

0
शहर के दस थाना क्षेत्रों में रविवार तक संपूर्ण लॉकडाउन

फाइल                                                फोटो
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मौतें लगातार हो रही हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. ब्रहमदेव राम तिवारी ने जिले के 10 थाना क्षेत्रों में रविवार तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है। इन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव यानी सोमवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। दो दिन का लॉकडाउन पहले से ही सरकार ने घोषित कर रखा है।  
डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि तीन दिनों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। डीएम का कहना है कि संबंधित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर लाॅकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। 

वृहद कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में
डीएम ने बताया कि दस थाना क्षेत्रों को वृहद कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन सोमवार रात 10 बजे से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा।


इन थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन 
चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज एवं स्वरूप नगर थाना क्षेत्र।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top