गजरौला में मतवाली पुल से गिरा कैंटर, चालक की मौत

0

पुल की टूटी रेलिंग और नीचे गिरा कैंटर।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, अमरोहा


जिले के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मतवाली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए शुक्रवार को एक कैंटर नीचे गिर गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कैंटर को बाहर निकलवाया।

रजबपुर थाना क्षेत्र के नूरपुरकलांं गांव निवासी कैंटर चालक आबिद शुक्रवार को हापुड़ से सामान उतार कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में उसे थाना सैदनगली क्षेत्र के सिथल गांव निवासी वकील गयूर मिल गए। चालक ने उन्हें भी कैंटर में बैठा लिया। गजरौला में ब्रजघाट चौकी से निकलने के बाद मतवाली पुल पर अचानक से कैंटर अनियंत्रित हो गया। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक व वकील दोनों घायल हो गए। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कैंटर चालक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो क्रेन की मदद से खाई में गिरे कैंटर को बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि चालक के कैंटर नियंत्रण खोने से पुल से नीचे जा गिरा था। जिसमें चालक की मौत हो गई है। दूसरा व्यक्ति घायल है, उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top