महाकाल मंदिर में चिल्ला कर बोला... विकास दुबे हूं कानपुर वाला

0

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से कुख्यात विकास दुबे को पुलिस टीम जब उसे गिरफ्तार कर ले जाने लगी। तब कुख्यात विकास दुबे चिल्लाकर बोल...मैं विकास दुबे हूँ कानपुर वाला। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने संदेह होने पर उसे पकड़ कर बैठा लिया था। उसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। महाकाल थाना पुलिस उसे पकड़ कर गाड़ी में बैठाने के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान वह चिल्लाकर अपना परिचय देने लगा। पुलिस उसे थाने नहीं ले गई। उसे कंट्रोल रूम की तरफ लेकर चली गई। उज्जैन के फ्रीगंज इलाके स्थिति कंट्रोल रूम में उसे ले जाया गया है।

महाकाल मंदिर में गुरुवार सुबह 7.45 बजे दुबे की गिरफ्तारी हुई। वह 7 बजे मंदिर परिसर पहुंचा था। इन दिनों महाकाल दर्शन के लिए एक दिन पूर्व अग्रिम बुकिंग कराना होती है। प्रशासन ने हाल में ही 250 रुपये की रसीद से सीधे दर्शन के लिए प्रवेश की इजाजत दी है। विकास ने रसीद कटवाई। हालांकि बताया जा रहा है कि उसने अपना सही नाम नहीं बताया। जब वह महाकाल के दर्शन करके लौट रहा था। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी को उस पर संदेह हुआ। वह उसे पकड़ कर मंदिर परिसर स्थित महाकाल चौकी लेकर गया। पूछताछ में कुख्यात विकास दुबे ने अपनी पहचान उजागर कर दी। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। एसपी मनोज सिंह खुद उसे गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top