कानपुर एनकाउंटर : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

0

  • मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुख्यात विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि

प्रारब्ध न्यूज डेस्क, लखनऊ

मध्य प्रदेश पुलिस ने कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी और पांच लाख के इनामी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में आठ पुलिसवालों की हत्या का आरोप है। हत्याकांड के बाद से पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी समेत हरियाणा और दिल्ली में दबिशें दे रही थीं। यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में अब तक उसके पांच साथियों को मार गिराया है, जबकि कइयों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कुख्यात विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर कुख्यात विकास दुबे की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने विकास के गैंग के दो साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम ने हरियाणा के फरीदाबाद से कुख्यात विकास के दो खास साथियों प्रभाती मिश्रा व बऊआ दुबे को गिरफ्तार किया था। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानुपर आ रही थी। रास्ते में पनकी के पास टायर पंचर होने पर पुलिसकर्मी पहिया बदलने लगे। इस बीच उसका साथी प्रभात पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रभाव घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया है। इसकी पुष्टि इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने की है।


एमपी के मुख्यमंत्री ने योगी से की बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड कुख्यात विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ से फोन पर बात की। मध्य प्रदेश पुलिस विकास को यूपी पुलिस को हैंडओवर करेगी। यूपी एसटीएफ की टीम उसे लेने के लिए उज्जैन जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top