आज का हिन्दू पंचांग

0
 

दिनांक 05 जुलाई 2020
⛅ दिन - रविवार
⛅ *विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - वर्षा
⛅ मास - आषाढ़
⛅ पक्ष - शुक्ल 
⛅ तिथि - पूर्णिमा सुबह 0 9: 38 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
⛅ नक्षत्र - पूर्वाषाढा रात्रि 11: 26 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा
⛅ योग - इन्द्र रात्रि 12:0 6 तक तत्पश्चात वैधृति
⛅ राहुकाल - शाम 0 4: 30 से शाम 0 6: 0 0 तक
⛅ सूर्योदय - 0 5: 14
⛅ सूर्यास्त - 18: 46 
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत प vर्व विवरण -  गुरुपूर्णिमा, व्यासपूर्णिमा, ऋषि प्रसाद जयंती, संन्यासी चतुर्मासारम्भ, विद्यालाभ योग
गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने गुरु को नमन करें। यदि आपने किसी को गुरु नहीं बनाया है तो आपको चाहिए कि भगवान विष्णु को गुरु मानकर नमन करें। भगवान विष्णु का पूजन करें आैर उनसे जीवन में व्याप्त कष्टों को हरने आैर कृपा बरसाने की प्रार्थना करें। - गुरु पूर्णिमा के दिन बहुत से लोग गुरु बनाते हैं
गुरू पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने और सात बार परिक्रमा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलेगा।
आज के दिन गौ सेवा जरूर करे तथा पीली वस्तु: अनाज या मिठाई का दान भी करे।
 💥 *विशेष - रविवार और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।
               

🌷 श्रावणमास 🌷
🙏🏻 श्रावण हिन्दू धर्म का पञ्चम महीना है। इस वर्ष 06 जुलाई 2020 सोमवार श्रावण का आरम्भ हो रहा है। श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है । भोलेनाथ ने स्वयं कहा है—
 🌷 द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।
श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।
 ➡ अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।
🙏🏻 श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | “अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्” श्रावण मास में अकालमृत्यु दूर कर दीर्घायु की प्राप्ति के लिए तथा सभी व्याधियों को दूर करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।
🙏🏻 श्रावण मास में मनुष्य को नियमपूर्वक नक्त भोजन करना चाहिए ।
 ➡ श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व है
🌷 “स्वस्य यद्रोचतेऽत्यन्तं भोज्यं वा भोग्यमेव वा। सङ्कल्पय द्विजवर्याय दत्वा मासे स्वयं त्यजेत् ।।”
🙏🏻 श्रावण में सङ्कल्प लेकर अपनी सबसे प्रिय वस्तु (खाने का पदार्थ अथवा सुखोपभोग) का त्याग कर देना चाहिए  और उसको ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।
🌷 “केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात”
🙏🏻 श्रावण मास में भूमि पर शयन का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।
➡ शिवपुराण के अनुसार श्रावण में घी का दान पुष्टिदायक है।

📖 💐🙏🏻पंचक
8 जुलाई 
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक

Ekadashi
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी

प्रदोष
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)

पूर्णिमा 3
August Din Somwar Rakshabandhan

मेष -
दिन की धीमी शुरुआत होगी। यदि आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो आप शाम तक चीजों को पूरा कर लेंगे। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं।

वृष - 
दिलचस्प लोगों से मिलते हुए आपका समय शानदार तरीके से गुजर सकता है। वे आपकी नौकरी में मदद करेंगे। नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाएं किन्तु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है। पुराने रुके हुए काम बनेंगे, कुछ समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। यह सब अपने आप सहजता से हो जाएगा। आप अपने धर्म को निभाएं, अपनी जिम्मेदारियों पर फोकस बनाएं रखें

मिथुन - 
आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। आप से प्रेरित लोगों और अपनी टीम के साथ विनम्र रहें। आज मन में बेचैनी-सी बनी रह सकती है। परिस्थिति जैसा आपने सोचा था वैसी नहीं होगी , इस कारण परेशानी और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है, इसलिए अपने तनाव को कम करें और ईश्वर पर भरोसा रखें, जो हो रहा है वह आपकी भलाई के लिए हो रहा है।

कर्क - 
आपको मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। लेकिन, परिस्थितियों को लेकर शांत रहें। अपने कौशल का निर्माण करने के लिए पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझ कर हर प्रकार से स्थिति का जायज़ा लेकर ही करें। बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्थ होगा। अपनी ऊर्जाओं का उचित आंकलन करके ही किसी नए प्रोजेक्ट या कार्य में लगाएं।

सिंह -
आप काम पर एक नए शहर में जा सकते हैं। आप कुछ बड़े लोगों से मिलेंगे जो आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। अंतरात्मा और अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि आपको किसी की बात पर भरोसा नहीं है तो उसे साफ़ साफ़ कहने की हिम्मत रखें नहीं तो आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने काम को लेकर कोई चिंता न करें, किसी की निंदा से प्रभावित न हों। आपके काम में कोई कमी नहीं है, केवल अपने आत्मविश्वास को बनाएं रखें।

कन्या - 
आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। योजना के साथ कुछ शुरू करना बेहतर है, जैसा कि आप कुछ बड़े आइडियाज के बारे में सोच रहे हैं। प्रोफेशनल तौर पर आज कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु निजी जीवन में आपकी भावनात्मकता के कारण आप किसी बड़े तनाव से बच सकते हैं। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे।

तुला - 
काम पर अपनी राय साझा करने का अच्छा समय है। आपके बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। परिस्थिति अनुकूल न होते हुए भी अपने आप को स्थिर और संयम बनाएं रखें। यह केवल एक फेज है जो जल्द ही बीत जाएगा। किसी मित्र या प्रियजन से अपनी परेशानी शेयर करें। बांटने से दुःख कम होता है। आपके जीवन में जो अच्छा है उसपर भी ध्यान दें। यदि किसी की कोई बात बुरी लगी हो तो उसे व्यक्त ज़रूर करें, अपने मन पर बोझ न रखें।

वृश्चिक -
आपको काम में तकनीकी समस्या आएगी। शाम को हालात बेहतर हो जाएंगे। धनलाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है।

धनु -
आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आपके पास सफल होने की क्षमता है, अपने परिवार की मदद लें। यदि अपने काम से ऊब गए हैं तो जिस काम में रूचि हो उसके लिए नियमित रूप से थोड़ा समय अवश्य निकालें, इससे मन और मस्तिष्क तरोताजा रहेगा और नए लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में भी लाभ होगा और निजी रिश्तों में नयापन आएगा।

मकर 
आप काम में बहुत रचनात्मक रहेंगे। आपकी टीम सुझावों के लिए आपके पास आएगी, आपकी सलाह उनको सफलता दिला सकती है, वे आपके प्रति आभारी होंगे। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुम्भ - 
आपके किसी सहकर्मी के साथ आपकी बहस हो सकती है। शांत रहें, सब ठीक हो जाएगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है, किन्तु जिस प्रकार की सफलता आप ढूंढ रहे हैं उसके लिए अपने कौशल से सबका भला करें, उसे अपने तक सीमित न रखें। इसके लिए नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें।

मीन - 
आपको पदोन्नति मिलेगी। यह आपको अपनी नौकरी में सफल होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। प्रोफेशनल रूप से आपकी उन्नति का मार्ग खुलेगा। प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल जोल बढेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top